नीतीश को बधाई देने वालों का लगा तांता, PM मोदी सहित इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

3/1/2021 12:16:16 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन पर आज उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई उपाय कर रही है। साथ ही उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की।



राजद नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कम दिनों में सबसे ज्यादा बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले आदरणीय नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाइयां। उनके स्वस्थ, सुखी और लम्बे उम्र की कामना करता हूं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा कि आधुनिक बिहार के शिल्पकार, बिहारियों के मान-सम्मान, सबके चहेते माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। उन्होंले आगे लिखा कि आपकी मुस्कान बरकरार रहें यही कामना है।
PunjabKesari

वहीं, जदयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। बता दें कि नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी को आभार। आप सबकी प्रार्थनाओं, दुआओं से हमें विकास पथ पर निरंतर चलने की ऊर्जा मिलती है। आप सबके सहयोग, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से हम सब मिलकर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static