ED, CBI की कार्रवाई को लेकर बोले PK- जिसने भी गलती की है, उस पर रेड पड़नी चाहिए, जांच एजेंसियों की रेड गलत नहीं

1/14/2024 4:59:46 PM

बेगूसराय(संतोष प्रसाद): बेगूसराय में जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन नेताओं और दल पर ईडी , सीबीआई का सरकारी संस्थाओं का रेड पड़ा है। देश स्तर पर यह बात होती है कि जो सत्ता में होती है वह रेड को सही बताता है जो विपक्ष में होता है वह गलत बताता है।

"जिसने भी गलती की है, उस पर रेड पड़नी चाहिए"
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन पर कार्रवाई होती हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वह बताएं कि वो सही है कि गलत है। लेकिन सामान्य जनता में दिक्कत इस बात से नहीं है कि अरविंद केजरीवाल पर पड़ा कि ममता बनर्जी पड़ा है या लालू यादव पर रेड पड़ा है। उनकी जिम्मेदारी है कि वह बताएं कि सही है कि गलत है। सवाल तब उठता है, जब वह व्यक्ति सत्ता में शामिल हो जाता है तो उस पर रेड होना बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिसने भी गलती की है, उस पर रेड पड़नी चाहिए, उसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सिर्फ यह नहीं होना की चाहिए कि जो विपक्ष में है, उस पर आप छापेमारी करिए और वह जब सत्ता में साथ हो जाता है तो उसे छोड़ दिया जाता है।

"राजद के लोगों ने गलती किया है तो उन पर रेड हो रहा"
पीके ने कहा कि कानून सम्मान रूप से सत्ता और विपक्ष पर काम करें, तब कोई दिक्कत नहीं हैं। अगर आप गलती किए हैं तो आप पर रेड होगी। बिहार में लालू जी की पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू यादव पर रेड होना कोई नई बात नहीं है। 25 साल पहले चारा घोटाला हुआ।  हर तरह की सरकार केंद्र में और बिहार में रही। हर स्तर पर न्यायालय में और जांच एजेंसियों ने जांच की और वह दोषी पाए गए। आप यह नहीं कह सकते हैं कोई गलती नहीं हुई है। अगर राजद के लोगों ने गलती किया है तो उन पर रेड हो रहा है। 

Content Editor

Swati Sharma