PK का CM पर हमला- 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए, फिर...

Monday, Sep 25, 2023-04:48 PM (IST)

 

मुजफ्फरपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए। फिर वोट कीजिएगा, फिर भागेंगे... लिखकर रखिए। हम उनके साथ रहे हैं आप उनको नहीं जानते हैं, हम उनको अच्छे से जानते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जो आदमी 17 सालों से मुख्यमंत्री रहा, 15 साल तो भाजपा के साथ रहा। अगर देश की राजनीति की थोड़ी बहुत आपको समझ है कि कानून देश में बनता है तो वो लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास होना होता है। राज्यसभा में भाजपा को बहुमत नहीं है। राज्यसभा में बिल को पास करवाने के लिए जुगाड़ लगाना पड़ता है। राज्यसभा में उपसभापति कौन है? कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है। राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी है। हरिवंश कौन है, नीतीश कुमार की पार्टी के एमपी हैं।

वहीं चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि अगर आपने एनडीए छोड़ दिया है तो आप उस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं। उस पद को छोड़िए या फिर उस एमपी को हटाइए। राज्यसभा में बिल पास करवाने के लिए अपने आदमी को बैठाए हुए हैं और बिहार में गठबंधन बनाकर उनके द्वारा ठगने का उपाय कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static