साथ जीना-मरना चाहती हैं पिंकी और आयुषी...जिद पर अड़ीं तो बेगूसराय कोर्ट में कई घंटो तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

1/14/2023 12:12:21 PM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में समलैंगिक विवाह का अनूठा मामला सामने आया है, जहां पर दो लड़कियां ने कोर्ट कैंपस में जमकर हंगामा किया। दरअसल, दोनों लड़कियां एक-दूसरे से प्यार करती हैं और दोनों शुक्रवार को शादी करने के लिए कोर्ट पहुंच गई, लेकिन यह बात एक लड़की के घरवालों को नापसंद थी और घरवालों ने उन्हें समझाने की भी कोशिश की पर वो नहीं मानी। वहीं कोर्ट परिसर में कई घंटे तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।



दोनों लड़कियां आपस में करती है प्यार
जानकारी के मुताबिक, मामला बेगूसराय जिले का है। बताया जा रहा है कि 20 साल की पिंकी कुमारी और 22 साल की आयुषी आपस में प्यार करती हैं और दोनों लड़कियां एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। दोनों बीते शुक्रवार को शादी करने के लिए कोर्ट पहुंच गईं लेकिन यह बात एक लड़की के घरवालों को नापसंद थी और घरवालों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की पर वो नहीं मानी। इसी बात को लेकर कोर्ट कैंपस में देर रात 3 घंटे जमकर हंगामा होता रहा। दोनों लड़कियों ने दावा किया कि वह दोनों आपस में बेइंतहा प्यार करती हैं और दोनों ही बालिग भी हैं। पिंकी कुमारी नगर थाना इलाके के हर हर महादेव चौक की रहने वाली है और आयुषी उर्फ काजल अपना नगर थाना इलाके के ही हर्रख मोहल्ले की रहने वाली है।



कई घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा
वहीं शुक्रवार को पिंकी और आरुषि घर से भाग गई थी। इसके बाद दोनों लड़कियां कोर्ट परिसर में एक वकील के पास पहुंच गई। दोनों के घरवाले भी पीछे-पीछे वहां पर पहुंच गए। लाख समझाने के बाद भी पिंकी घर लौटने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान वकीलों ने भी दोनों को समझाया, लेकिन वह दोनों नहीं मानी। इसके बाद वकीलों ने दोनों लड़कियों से बांड भरवाकर पुलिस के हाथ आगे की कार्रवाई सौंप दी। चर्चा यह भी रही कि दोनों आपस मे शादी करना चाहती हैं। हालांकि किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। बता दें कि कोर्ट परिसर में कई घंटे तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पिंकी ने अपने परिवार और अपने माता-पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Content Editor

Swati Sharma