BJP के इंटरनल सर्वे में चौकाने वाला खुलासा, CM नीतीश पर लोगों का भरोसा हुआ कम

9/11/2020 6:30:41 PM

 

पटनाः बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने एक इंटरनल सर्वे करवाया है। उस सर्वे में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल, भाजपा के इस आंतरिक सर्वे में यह बात सामने आई है कि बिहार में 15 साल से सत्ता पर विराजमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोगों का भरोसा कम हो गया है। यह सर्वे पार्टी के जनरल सेक्रेटरी, एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्षों के 90 लोगों की टीम ने की है। सूत्रों की मानें तो सर्वे 25 से 28 अगस्त के बीच किया गया है। 3 दिनों तक इस टीम ने पार्टी के मंडल स्तर तक जाकर जानकारी इकट्ठा की है। वहीं सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि भाजपा को छोड़ने और राजद के साथ जाने, फिर राजद को छोड़कर भाजपा के साथ आने के नीतीश कुमार के फैसले के बाद उनकी विश्वसनीयता पर लोग संदेह करने लगे हैं।

बता दें कि भाजपा की इस सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दे दी है। इसके बाद दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा भी की है।

Nitika