पवन सिंह का छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ तेजी से हो रहा हिट, अबतक मिल चुके हैं 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

10/15/2022 12:41:55 PM

पटनाः बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के राज्यों में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। इस पर्व पर मधुर-मधुर गीत भी रिलीज किए जाते हैं। छठ पर्व के लिए वैसे तो कई गीत गाए गए हैं, लेकिन भोजपुरी के स्टार पवन सिंह के द्वारा गाया गया गीत "जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव" इन दिनों काफी हिट हो रहा है।



पवन सिंह के छठ गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव' की धूम छठ पर्व की तैयारियों के साथ ही गीत की गूंज सुनाई देने लगती है। इस छठ गीत को काफी पसंद किया जाता है। छठ पर्व की तैयारियों के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस छठ सॉन्ग की धूम देखने को मिलने लगती हैं।



पवन सिंह के छठ गीत "जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव" को अभी तक 30 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अभी भी इस गाने पर व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं।



छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए उतना ही कम है।



इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और पलक चोरस पर फिल्माया गया है। इसको आवाज पवन सिंह और फेमस सिंगर पलक मुच्छल ने दी है।



बता दें कि इसी तरह भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे खेसारी लाल यादव, निरहुआ, शारदा सिन्हा, शिल्पी सिन्हा आदि के भी कई छठ गीत रिलीज हो चुके हैं, जोकि महापर्व पर काफी धूम मचाते हैं।

Content Editor

Swati Sharma