पटनाः कुख्यात माओवादी गुड्‌डू शर्मा गिरफ्तार, जहानाबाद जेल ब्रेक कांड को दिया था अंजाम

4/2/2021 5:11:53 PM

पटनाः पटना पुलिस ने कुख्यात माओवादी गुड्‌डू शर्मा उर्फ नवलेश शर्मा को भगवानगंज थाने के बसौर गांव से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के जहानाबाद जिले के कड़ौना पुलिस चौकी के मोकर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार रीजिनल कमिटी का सदस्य है। पटना पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शर्मा के विरूद्ध बिहार एवं झारखण्ड के विभिन्‍न थानों में करीब 60 कांड (नक्सली हत्या, लूट, डकैती, पुलिस पर हमला और रंगदारी के मामले) द्धर्ज है।

पुलिस ने बताया कि वर्तमान में शर्मा विभिन्‍न थानों में करीब एक दर्जन कांडों में वांछित है। उन्होंने बताया कि इसके द्वारा वर्ष 2005 में जहानाबाद जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया गया था।

Content Writer

Ramanjot