ईद पर पहली बार पटना के गांधी मैदान नहीं पहुंचे सीएम नीतीश, बेटे निशांत ने शामिल हो दी मुबारकबाद

Saturday, Mar 21, 2026-10:45 AM (IST)

पटना : आज शनिवार की सुबह पटना का गांधी मैदान में महीने भर के रोजों के बाद शहर और आसपास के इलाकों से आए हजारों नमाजियों ने ईद-उल-फित्र की सामूहिक नमाज अदा की। हालांकि, हर साल इस मौके पर मौजूद रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके पुत्र और जदयू नेता निशांत कुमार नमाजियों के बीच पहुंचे।

बेटे निशांत ने दिया ये संदेश

निशांत कुमार नमाज के बाद लोगों से मुलाकात की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। निशांत कुमार के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने नमाजियों का अभिवादन स्वीकार किया। मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा, "ईद का यह पवित्र अवसर प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। मैं खुद और अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिहार और पूरे देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देता हूँ।" उन्होंने प्रदेश में अमन-चैन और तरक्की की कामना भी की।

गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नमाज के दौरान गांधी मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। नमाज खत्म होने के बाद पूरा मैदान 'ईद मुबारक' के नारों से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static