नशे में खोया होश...अपनी ही मां-बहन से अश्लील हरकतें, पार की हदें तो पिता ने खुद पुलिस बुलाकर कराया गिरफ्तार
Monday, Mar 09, 2026-11:14 AM (IST)
Bihar Crime News : बिहार की पटना सिटी में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ नशे के हाल में होश खो बैठे एक युवक ने अपनी ही सगी बहन और मां के साथ अभद्रता की सारी सीमाएं पार कर दीं। वहीं एक पिता ने साहस का परिचय देते हुए अपने अपराधी बेटे को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
नशे की हालत में कमरे में घुसा आरोपी
पुलिस के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। आरोपी युवक, जो नशे का आदी बताया जा रहा है, अचानक अपनी बहन के कमरे में दाखिल हुआ और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बहन के शोर मचाने पर जब पिता वहां पहुँचे, तो सच्चाई जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मां से भी की बदसलूकी, विरोध पर की मारपीट
जब पिता ने अपने बेटे को इस शर्मनाक व्यवहार के लिए फटकार लगाई, तो आरोपी उलटा पिता से ही उलझ गया। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी मां को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी अश्लील व्यवहार करना शुरू कर दिया। परिजनों ने जब उसे काबू करने की कोशिश की, तो वह हिंसक हो गया और माता-पिता के साथ मारपीट करने लगा।
पिता ने खुद पुलिस बुला करवाया गिरफ्तार
बेटे की क्रूरता और मर्यादा विहीन हरकतों से तंग आकर पिता ने तुरंत अगमकुआं थाना पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने नशे में धुत युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पिता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि युवक नशे की लत के कारण अपना मानसिक संतुलन खो चुका था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

