पारस ने चिराग को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटाया, वीणा देवी को दी ये अहम जिम्‍मेदारी

9/2/2021 12:18:59 PM

 

पटनाः दिवंगत दिग्गज नेता रामविलास पासवान की लोजपा में दरार बढ़ती ही जा रही है। पशुपति पारस ने भतीजे को एक और झटका दिया है। उन्होंने चिराग पासवान को संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है।

दरअसल, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने सांसद वीणा देवी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया है। वीणा देवी बिहार की वैशाली सीट से लोकसभा सांसद हैं। उनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करने के बाद पशुपति पारस ने अपने 3 सांसदों के साथ मनोयन संबंधी पत्र भी दिया। वहीं इस दौरान पशुपति पारस के साथ सांसद प्रिंस राज और चंदन कुमार भी मौजूद थे।

बता दें कि वीणा देवी पार्टी की इकलौती महिला सांसद हैं। साथ ही ऊंची जाति से भी आती हैं। ऐसे में पशुपति पारस ने वीणा देवी को महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी देकर चिराग को लोजपा के एक और अहम पद से बाहर कर दिया है।
 

Content Writer

Nitika