मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच कुर्ता खरीदते दिखे पारस, शपथ लेने के सवाल पर कही ये बात

7/6/2021 6:39:26 PM

 

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार एवं पुनर्गठन इसी सप्ताह किये जाने की संभावना है। इसी बीच पशुपति पारस शपथ ग्रहण से पहले पटना में कुर्ता खरीदते हुए नजर आए। वहीं मंत्री पद के सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि राज को राज ही रहने दो।

दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच पारस पटना में कुर्ते की खरीदारी में व्यस्त दिखे। माना जा रहा है कि वे शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह जरूर मिलेगी। वहीं जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया कि क्या आप शपथ लेने वाले हैं? क्या आपको कैबिनट जॉइन करने के लिए फोन आया था? इस पर उन्होंने कहा कि राज को राज ही रहने दो।

वहीं इससे पहले लोजपा नेता चिराग पासवान ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी। उन्होंने चाचा पशुपित पारस की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोजपा कोटे से निष्कासित सांसद को अगर केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल किया गया तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static