उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, बोले- हमारी पार्टी हर परिस्थिति में कांग्रेस के साथ

10/22/2021 5:16:57 PM

पटनाः बिहार में उपचुनाव से पहले ही महागठबंधन टूट गया है। कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वहीं अब जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख पप्पू यादव कांग्रेस को अपना समर्थन देंगे। वे उपचुनाव की दोनों सीटों पर कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। पप्पू यादव ने इसकी घोषणा कर दी है। 

"हम कांग्रेस का 100 प्रतिशत सहयोग करेंगे"
पप्पू यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी पार्टी हर परिस्थिति में कांग्रेस के साथ हैं। हम कांग्रेस का 100 प्रतिशत सहयोग करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता कुशेश्वरस्थान में लगेंगे। मैं खुद कैम्प करूंगा। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार कुशेश्वरस्थान में उतारा है उसे शिथिल कर दिया जाएगा। दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने पप्पू यादव से मुलाकात कर उनसे समर्थन की मांग की थी।

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे भक्त चरण दास ने कहा कि अब राजद के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अकेले अपने दम पर सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static