पटना में दिखा चीन का विरोध, पप्पू यादव ने JCB पर चढ़कर OPPO के होर्डिंग पर पोथी कालिख

6/18/2020 2:35:42 PM

पटनाः भारत चीन सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुए खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इसके बाद से कुछ लोग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच आज पटना में चीन का असली विरोध देखने को मिल रहा है।

जाप (जन अधिकार पार्टी) अध्यक्ष पप्पू यादव ने अनोखे ढंग से चीन का विरोध प्रदर्शन किया। वह जेसीबी मशीन पर चढ़ गए। साथ ही उन्होंने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर लगे OPPO के होर्डिंग पर कालिख पुताई की। वहीं जाप अध्यक्ष द्वारा ऐसा करने का लक्ष्य यह है कि चीन द्वारा निर्मित किसी भी वस्तु का बहिष्कार किया जाए।

बता दें कि भारत-चीन तनाव के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि चीन ने भारतीय जवानों को धोखे से मारा है। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसके बदले में चीन पर जवाबी कार्रवाई की जाए।

Nitika