4 दिन भूख हड़ताल पर रहने के बाद पप्पू यादव ने तोड़ा अनशन, कहा- मरीजों की सेवा में कोई कमी न हो

5/15/2021 10:38:00 AM

पटनाः जन अधिकार पार्टी (जाप) के संरक्षक पप्पू यादव ने 4 दिन भूख हड़ताल पर रहने के बाद शुकवार शाम को अपना अनशन तोड़ दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल, जाप सुप्रीमो ने अपनी बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह फैसला लिया है।

पप्‍पू यादव के आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा- साथियो, अभी मैं अनशन समाप्त कर रहा हूं।मरीजों की सेवा में कोई कमी न हो! 4 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण सेहत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने कहा भोजन न करने से इम्युनिटी पावर घट रही है। किडनी में इंफेक्शन, सांस में तकलीफ, हार्ट की समस्या है। तत्काल भोजन ग्रहण करने का दबाव था।

बता देें कि 11 मई को पटना के मंदिरी स्थित आवास से पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया था। तभी उन्‍होंने अनशन शुरू करने की घोषणा की थी।

Content Writer

Ramanjot