पप्पू यादव का आरोप- बिहार की NDA सरकार ने थारू जनजाति का किया दोहन

9/14/2020 10:09:03 AM

बगहाः जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर थारू जनजाति का आर्थिक-सामाजिक और राजनीतिक दोहन करने आरोप लगाया है।

पप्पू यादव ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले में थरुहट की राजधानी हरनाटांड़ से पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों से राज्य की जनता पूरी तरह ऊब चुकी है और अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है। पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर के विकास से सांसदों और विधायकों का कोई लेना-देना नहीं है।

जाप अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है या सत्ता में पार्टी की भागीदारी होती है तो पश्चिम चंपारण जिले में नेपाल की तराई से लगे पूरे थरूहट इलाके का विकास किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार पर थारू जनजातियों को उनके अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी इन्हें उनका वाजिब हक दिलाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static