मरीजों की सुविधा के लिए समस्तीपुर में लगाया जाएगा आक्सीजन प्लांटः नित्यांनद राय

5/11/2021 5:00:12 PM

समस्तीपुरः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए समस्तीपुर जिले के उजियारपुर और पटोरी में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।

नित्यानंद राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण को लेकर समस्तीपुर जिला भाजपा के नेताओं के साथ आयोजित वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि आक्ससीजन प्लांट की स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में दोनों स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।इस आक्सीजन प्लांट से समस्तीपुर जिले में कोरोना समेत अन्य मरीजों की जरूरत को पूरा किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों को हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से लोगों को सहयोग करने का आह्वान किया। इस वर्चुअल मीटिंग मे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, भाजपा विधान पार्षद देवेश कुमार,भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह एवं वीरेंद्र कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा समेत जिले के अन्य पार्टी नेताओं ने भाग लिया।

Content Writer

Ramanjot