घोटालेबाजी एवं भ्रष्टाचार के कारण जनता के बीच खत्म होते जनाधार को बचाने के लिए महागठबंधन कर रही हैं विपक्षी एकता का ढोंग: अरविन्द सिंह

6/8/2023 9:27:10 PM

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह (Arvind Kumar Singh) ने कहा है कि घोटालेबाजी एवं भ्रष्टाचार की नीव पर महागठबंधन कर रही है विपक्षी एकता का निर्माण। महाठगबंधन के कुशासन से जनता मुक्ति चाहती है क्योंकि वह समझ चुकी है महाठगबंधन की सरकार सुव्यवस्था से नहीं कूव्यवस्था से चलाई जा रही है और जनता के हितों को आए दिन बलि चढ़ाई जा रही है और जनता को त्राहिमाम करने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

'अलग-अलग चरित्र और सोच की पार्टियों का कैसे गठबंधन और एकता हो सकता है'
महागठबंधन को यह बात समझ में आ रहा है की जनता उनके कूव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार की नींव पर टिकी कुशासन से मुक्ति चाहती है।  इसलिए ये सभी घोटालेबाज एवं भ्रष्टाचार की नींव पर विपक्षी एकता का निर्माण कर अपने साख को बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार बचाना चाहते हैं । अरविन्द ने कहा है कि कैसे विपक्षी एकता हो सकती है...? अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी, ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी सपा और बसपा ए सब अलग-अलग चरित्र और सोच की पार्टियों का कैसे गठबंधन और एकता हो सकता है। यह तभी संभव है जब यह सारे अवसरवादी घोटालेबाज को जेल जाने से डर हो, संपत्ति जांच की डर हो तब यह सारे गठबंधन की बात करते हैं। जैसे बाढ़ आने पर सांप नेवला और बिच्छू एक ही बहते हुए डाल पर बैठते हैं, अपनी जान बचाने के लिए, उसी तरह से यह विपक्ष कि एकता होगा।

बड़ी-बड़ी पार्टियां नीतीश कुमार को नेता क्यों मानेंगे..?
कौन इनका नेता होगा और क्यों होगा...?  बड़ी-बड़ी पार्टियां नीतीश कुमार को नेता क्यों मानेंगे..?  यह देश के लिए बहुत खतरनाक होगा यह एक मजाक है। यह सारे जनता के द्वारा रिफ्यूजी लोग हैं जिनको जनता नकार चुकी है यह देश के लिए बहुत ही खतरनाक गठबंधन होगा। देश का विकास और अवरुद्ध होगा, भ्रष्टाचार बढ़ेगी हत्या लूट मार और घोटाले बढ़ेगा।  यह विपक्षी एकता देश एवं जनता के हितों के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए करना चाहते हैं ताकि देश एवं जनता को पुनः अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए बलि चढ़ा सकें। यह विपक्षी भ्रष्टाचार के नीव पर यह जो विपक्षी एकता का पूल बनाना चाह रहे हैं उस भ्रष्टाचार युक्त विपक्षी एकता के पुल को भ्रष्टाचार की बलि चढ़ कर ढहना तय है। क्योंकि ठग और लोभी के राज में स्वार्थ हित के लिए काम हो रहा है जनहित के लिए नहीं।

Content Writer

Mamta Yadav