RJD की और बढ़ीं मुश्किलें, विधान परिषद से छिना राबड़ी देवी का विपक्षी पद

6/23/2020 5:49:19 PM

पटनाः बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल, राजद को एक ही दिन तीन बड़े झटके लगे हैं। जहां राजद के पांच विधान परिषद सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं विधान परिषद से राबड़ी देवी का विपक्षी पद छिन गया है।

दरअसल, राजद के कुल आठ में से पांच सदस्य पार्टी से अलग होकर जदयू में शामिल हो गए। राजद विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी परिषद में विपक्ष के नेता के पद पर थीं। लेकिन, राजद के पांच सदस्यों के जदयू में शामिल होने के साथ ही उनसे विपक्ष की नेता का पद छिन गया।

बता दें कि बिहार विधान परिषद में कुल 75 सीटें है और विपक्ष के नेता के लिए 8 सीटें होनी चाहिए। मंगलवार को राजद के पांच एमएलसी राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गए। इसके बाद राजद के पास सिर्फ तीन सीटें रह गई है। ऐसे में राबड़ी देवी से विपक्ष के नेता की कुर्सी छिन गई है।

Edited By

Ramanjot