गिरिराज सिंह का आरोप- किसान आंदोलन की आड़ में केवल राजनीति चमका रहा विपक्ष

12/16/2020 5:42:10 PM

 

गयाः केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, वामदल सहित पूरे विपक्ष पर किसान आंदोलन की आड़ में केवल राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जिस तरह से ये दल कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, उससे साफ है कि कृषकों के हितों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस, वामपंथी और पूरा विपक्ष तीनों कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं, उससे साफ है कि किसानों के हितों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ये दल केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक 70 हजार करोड़ रुपए का धान किसानों से खरीदा है। इसमें 70 प्रतिशत धान की अधिप्राप्ति केवल पंजाब के किसानों से की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसानों के बीच कोई भ्रम नही है बल्कि कांग्रेस किसानों के बीच भ्रम फैलाने में लगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static