छपरा शराब कांड को लेकर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा, CM नीतीश के इस्तीफे की कर रहे मांग

12/15/2022 1:58:51 PM

पटना( अभिषेक कुमार सिंह): छपरा शराबकांड को लेकर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा होता रहा। विधानसभा में विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। वहीं विधानसभा में विपक्ष ने बायकाट करते हुए विधानसभा पोर्टिको के बाहर बैठ कर प्रदर्शन किया।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार सदन के भीतर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि छपरा में अब तक जहरीली शराब से 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके सरकार सदन के अंदर मजाक कर रही है। शराब की आड़ में बिहार की सरकार लोगों का नरसंहार करा रही है। नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस नरसंहार का सीबीआई से जांच कराए, जांच में राज्य सरकार के कई लोग फंसेंगे।



बता दें कि बिहार विधानमंडल बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने छपरा शराब कांड को लेकर जमकर हंगामा किया। सदन शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक विधानसभा पोर्टिको के बाहर आकर हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की।

Content Editor

Swati Sharma