OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: Snapdragon 8 Elite Gen 5 की पहली टक्कर, कौन है असली फ्लैगशिप किंग?

Friday, Nov 21, 2025-08:19 PM (IST)

OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस अगले-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की एंट्री हो चुकी है। OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro अब मार्केट में उपलब्ध हैं, जबकि iQOO 15 की लॉन्च डेट 26 नवंबर तय है। फिलहाल खरीदारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro में से बेहतर फोन कौन है?

प्रीमियम डिजाइन और कैमरा फोकस

OnePlus 15 जहां एक all-round premium experience पर फोकस करता है, वहीं Realme GT 8 Pro अपने 200MP Telephoto Lens और modular camera deco design के चलते नए-जेनरेशन यूजर्स का ध्यान खींचता है। फोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Realme ने इस बार बड़ा दांव खेला है।

Display में Realme आगे, लेकिन Battery में OnePlus दमदार

Realme GT 8 Pro ने डिस्प्ले कैटेगरी में 7000 nits peak brightness देकर मार्केट में नई ऊंचाई छू ली है। दूसरी ओर OnePlus 15 165Hz हाई-रिफ्रेशरेट और 7300mAh Big Battery के साथ गेमिंग-फ्रेंडली और पावर-यूजर्स वाली कैटेगरी में प्रभाव छोड़ता है।


फुल स्पेसिफिकेशन कम्पैरिजन (OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro)
फीचर    OnePlus 15    Realme GT 8 Pro
Display    6.78" 1.5K LTPO / 165Hz    6.79" 2K AMOLED / 144Hz
Battery    7300mAh / 120W    7000mAh / 120W
Processor    Snapdragon 8 Elite Gen 5    Snapdragon 8 Elite Gen 5
Rear Camera    50MP Main + 50MP Ultrawide + 50MP Telephoto    50MP Main + 50MP Ultrawide + 200MP Telephoto
Selfie Camera    32MP    32MP
Starting Price    ₹72,999 (12GB/256GB)    ₹72,999 (12GB/256GB)

कौन है बेस्ट डील?

OnePlus 15:

बैटरी, रिफ्रेश रेट और overall flagship smoothness में बेहतर

Realme GT 8 Pro: Display 
brightness और 200MP telephoto कैमरा इसे पावर-पैक कैमरा फोन बनाते हैं

दोनों की कीमत समान है, इसलिए खरीदारी पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि आप battery + performance पसंद करते हैं या camera + bright display।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static