आपसी विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद

5/4/2021 11:41:16 AM

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले से रिश्तों को तार-तार करता हुआ मामला सामने आया है। यहां संपत्ति के बंटवारा को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के धनसोई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि खोचरिया गांव निवासी प्रभुनाथ राय और उसके भाई शंभू शरण राय उर्फ दाऊजी राय के बीच पूर्व से संपत्ति के बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दाउजी राय और प्रभुनाथ राय के पुत्र राजू कुमार के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इसके बाद दाऊजी राय ने अपने भतीजा राजू को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दाउजी राय फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल राजू कुमार को बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घेाषित कर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot