बांका में 2 पक्षों के बीच मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, 2 अन्य घायल

6/25/2021 2:47:46 PM

बांकाः बिहार में बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में 2 पक्षों के बीच मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक अरविन्द गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मिर्जापुर-चंगेरी गांव में गुड्ड यादव गुरूवार की देर रात पार्किंग में ट्रैक्टर लगा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने बम एवं गोलियां चलाईं, जिसमें गुड्ड यादव गोली लगने से घायल हो गया। घायल गुड्डु को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अटल बिहारी यादव ,सुबोध यादव को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। इस सिलसिले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static