खगड़ियाः RJD नेता साकेत सिंह और समर्थक पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

3/31/2021 1:13:47 PM

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने राजद नेता साकेत सिंह और उनके समर्थकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही राजद नेता घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजद के जिला सचिव साकेत सिंह की मां आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ेंगी। साकेत सिंह अपनी मां का चुनाव प्रसार करने के लिए बड़ी पसराहा गांव के महादलित टोला में अपने सहयोगियों के साथ गये हुए थे। इसी दौरान साकेत सिंह और अन्य पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलने लगी। इस घटना में साकेत सिंह के सहयोगी नृपेन्द्र कुमार (40) की गोली लगने से मौत हो गई जबकि साकेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं सूत्रों ने बताया कि घायल राजद नेता को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Content Writer

Nitika