ऑटो रिक्शा और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 6 अन्य घायल

3/22/2021 3:38:30 PM

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीरगंज-बथुआ मुख्य मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा और कार के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतक की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिये भेज दिया है। घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Content Writer

Ramanjot