अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, छह अन्य घायल

1/15/2021 3:29:51 PM

मोतिहारीः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ऑटोरिक्शा के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी इन्द्रगाछी मठ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान पूर्वी संग्रामपुर पंचायत निवासी नगीना महतो (55) के रूप में गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि मृतक नगीना महतो अपने परिवार के साथ अरेराज मंदिर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Ramanjot