गोपालगंजः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचला, एक की मौत

12/29/2020 12:42:23 PM

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग जा रहे थे तभी भठवा मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचलकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति को लखनऊ रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Ramanjot