तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, लाखों कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Monday, Aug 05, 2024-10:39 AM (IST)

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात को ही आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले कावरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुंचा। जिसके बाद पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

PunjabKesari

जलाभिषेक करने के लिए रात 11 बजे से कावरियों की कतार लगनी शुरू हो गई। 12 बजते ही अरधा से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक हुआ। पहलेजाघाट से जलभरकर मंदिर पहुंचे डाक कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तीसरी सोमवारी पर करीब छह लाख कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदि परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। 

PunjabKesari

मंदिर परिसर में सुरक्षा के ब्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। मेडिकल टीम भी हर जगह मौजूद था। इसके अलावा रास्ते में निजी स्तर से कई निशुल्क शिविर का आयोजन कर कांवरियों की सेवा की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static