विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में किया पौधारोपण
Monday, Jun 05, 2023-01:03 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में आम के पौधे का रोपण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिवअरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।