Darbhanga News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द

10/10/2023 4:27:16 PM

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिले में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।  

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि दुर्गा पूजा का पर्व 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी ने आदेश निर्गत करते हुए जिला में सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों, कर्मियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के सभी प्रकार के अवकाश 13 अक्टूबर 2023 से उक्त त्योहार के शांतिपूर्वक संपन्न होने तक रद्द कर दिया गया है।        

वहीं, इसके साथ ही सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मुख्यालय में बने रहेंगे। विशेष परिस्थिति में कार्यालय प्रधान के माध्यम से जिलाधिकारी की विशेष अनुमति से ही अवकाश प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जायेंगे। 

Content Editor

Swati Sharma