विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ, CM नीतीश भी रहे उपस्थित

11/6/2021 11:26:14 AM

पटनाः बिहार विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित दोनों विधायकों को शुक्रवार को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

बिहार विधानसभा के वाचनालय सभागार में कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अमन भूषण हजारी और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जीते जदयू के ही राजीव कुमार सिंह को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष मांझी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय समेत कई विधायक और विधान पार्षद उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static