यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरीः अब दरभंगा से सीधे कर सकेंगे विदेश यात्रा, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

6/11/2021 6:53:29 PM

 

मुजफ्फरपुरः बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से अब यात्री सीधा विदेश यात्रा भी कर सकेंगे। जी हां, स्पाइसजेट के बाद दूसरी विमानन कंपनी इंडिगो ने यह सच करके दिखाया है। 5 जुलाई को पहली यात्रा दुबई के लिए संभव होने जा रही है। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह दरभंगावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

दरअसल, केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत दरभंगा से विमान सेवा शुरू होने के साथ ही स्पाइसजेट को काफी सफलता मिली। इसी के चलते अब इंडिगो ने दरभंगा से हैदराबाद और कोलकाता के लिए अपनी सीधी उड़ान आरंभ करने की घोषणा की है। साथ ही न केवल चेन्नई, कोच्ची, रांची, रायपुर, भुवनेश्वर आदि शहरों को जोड़ दिया बल्कि अब दुबई तक के लिए यात्रा को आसान करने का फैसला किया है। दरभंगा से दुबई के लिए उड़ान को कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से संभव बनाया गया है। पहले यात्री दरभंगा से हैदराबाद जाएंगे और वहां से विमान बदलकर दुबई के लिए रवाना होंगे।

वहीं 5 जुलाई को दरभंगा से हैदराबाद की फ्लाइट 12:45 बजे है। यह विमान दोपहर बाद 2:45 बजे लैंड करेगा। इसके बाद यहां लगभग 11 घंटे 10 मिनट का ले ओवर है। इस दौरान एयरक्राफ्ट चेंज होगा। फिर 6 जुलाई को 01:55 बजे हैदराबाद से उड़ान भरने के बाद सुबह 4:30 बजे दुबई पहुंच जाएंगे।

Content Writer

Nitika