बांका की एक अदालत ने कुख्यात नक्सली होगो मुर्मू को सुनाई 10 साल की सजा

2/4/2022 10:28:57 AM

बांकाः बिहार में बांका जिले की एक सत्र अदालत ने गुरुवार को कुख्यात नक्सली होगो मुर्मू को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) जावेद अहमद खान ने मामले में सुनवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री एवं आग्नेयास्त्र के साथ संगीन अपराध की योजना बनाने के आरोप में भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में दोषी करारा देने के बाद कुख्यात नक्सली होगो मुर्मू को यह सजा सुनाई है।

उल्लेखनीय है कि छह जून 2016 को जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के गेरुआ जंगल में अपराध की योजना से जमे नक्सलियों के सुरक्षा बलों के एक दल को घेरना चाहा, लेकिन उसमें कुख्यात नक्सली होगो मुर्मू को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बेलहर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ने होगो मुर्मू सहित अन्य नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Content Writer

Ramanjot