Jamui News: 2 लाख रुपए का ईनामी कुख्यात अपराधी रौंदी यादव गिरफ्तार, 10 सालों से चल रहा था फरार

3/20/2024 10:23:55 AM

जमुई: बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो लाख रुपये के ईनामी कुख्यात अपराधी रौंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि रौंदी यादव 10 सालों से फरार चल रहा था।

जमुई के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने यहां बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र से रौंदी यादव को गिरफ्तार किया गया है। रौंदी यादव लछुआड थाना क्षेत्र का रहने वाला है। रौंदी यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था।गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित 18 मामले दर्ज है। रौंदी यादव 10 सालों से फरार था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Content Editor

Swati Sharma