सुपौल में कुख्यात अपराधी प्रिंस यादव 3 गुर्गों सहित गिरफ्तार, हथियार एवं नगदी बरामद

6/23/2022 4:27:47 PM

सुपौलः बिहार में सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी प्रिंस यादव को उसके 3 गुर्गे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, 3 मोबाइल, 2 जिंदा कारतूस और 16 हजार 3 सौ रुपए नकद भी बरामद किया गया है।

त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि कुख्यात प्रिंस अपने घर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया आने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृव में टीम का गठन कर सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे छापामारी की गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस यादव एवं उसके तीन सहयोगी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

गणपति ठाकुर ने बताया कि प्रिंस यादव पिछले कई सालों से फरार चल रहा था। फरार रहते हुए उसने अपना गैंग बनाया ओर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा था। उसने अपना सेंटर पूर्णिया और बनाया हुआ था।
 

Content Writer

Ramanjot