वाल्मीकि नगर लोकसभा सीटः उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 3 नवंबर को होगा मतदान

9/29/2020 3:12:31 PM

 

पटनाः चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों में 56 विधानसभा उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। साथ ही बिहार में एक वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर 03 नवंबर को मतदान होगा। साथ ही 10 को मतगणना करवाई जाएगी। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि उनके असामयिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static