RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन आज, जगदानंद सिंह पर दूसरी बार भरोसा जता सकते हैं Lalu Yadav

9/19/2022 11:09:28 AM

 

पटनाः राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन आज है। पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी के सामने जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन करेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो जगदानंद सिंह पर एक बार फिर लालू प्रसाद यादव भरोसा जता सकते हैं।

जगदानंद सिंह पार्टी दफ्तर में चुनाव प्रभारी के सामने नामांकन करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी जैसे कई नाम चर्चा में थे, लेकिन लालू यादव को जगदा भाई ही भाये हैं। बता दें कि जगदानंद सिंह दूसरी बार राजद के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं।

Content Writer

Nitika