Bihar Weather: बिहार में लू से राहत के आसार नहीं! आज कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

6/3/2023 10:56:59 AM

पटना: पूरे बिहार में लू के थपेड़ों के जारी रहने के बीच पटना समेत राज्य के (Bihar Weather) कई हिस्सों में शुक्रवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया,  जबकि खगड़िया जिले में राज्य का सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज यानी शनिवार को भी राज्य के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



अगले 3-4 दिनों तक राज्य में बनी रहेगी लू की स्थिति
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार,  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, पूर्णिया,  खगड़िया, सुपौल, मधुबनी, भागलपुर, बांका, जमुई और कटिहार में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं, शुक्रवार को राज्य के 16 राज्यों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया जबकि खगड़िया में 42.8 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर और सिवान के जीरादेई में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन-चार दिनों में राज्य में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।



कई जिलों का तापमान 41 के पार
बीते शुक्रवार को राजधानी पटना का तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह भोजपुर का तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 41.9 डिग्री सेल्सियस, गया में 41.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 41.1 डिग्री सेल्सियस, डेहरी 41.4 डिग्री में सेल्सियस, शेखपुरा 41.8 में डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी में 41 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 41.4 डिग्री सेल्सियस, बांका में 41.4 डिग्री सेल्सियस और नवादा में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Content Editor

Swati Sharma