CM नीतीश का दावा- जदयू में सभी एकजुट, ललन सिंह और आरसीपी में कोई विवाद नहीं

2/20/2022 12:07:47 PM

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के संबंधों को लेकर लगाए जा रहे कयासों को खारिज करते हुए कहा कि जदयू में सभी एकजुट हैं।

नीतीश कुमार ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ललन सिंह और आरसीपी के बीच कोई मुद्दा नहीं था जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगाई जा रही थीं। दोनों नेताओं के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।'' उन्होंने जदयू अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा 01 मार्च से सदस्यता अभियान की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि कोई भी कभी भी पार्टी का सदस्य बन सकता है लेकिन सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए कुछ मानदंड हैं। उन्होंने कहा कि किसी के भी पार्टी का सदस्य बनने और पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान शुरू करने में अंतर है।

पार्टी संविधान के प्रावधानों के अनुसार, सदस्यता अभियान लगभग तीन महीने बाद शुरू किया जाना है और इसकी घोषणा पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह करेंगे। ललन कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह द्वारा की गई घोषणा के बारे में अनभिज्ञता जताने के बजाय जदयू अध्यक्ष ललन सिंह नियमों के बारे में बता सकते थे। केंद्रीय मंत्री और जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने घोषणा की थी कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन 1 मार्च से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जदयू कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने जदयू के अध्यक्ष पक्ष से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद ललन सिंह को जदयू का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद से पार्टी में कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static