रतन टाटा के निधन से शोक की लहर, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एवं ललन सिंह ने जताया गहरा दुख

Thursday, Oct 10, 2024-01:46 PM (IST)

पटना: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर है। आम जन से लेकर दुनियाभर के राजनेता, उद्योगपति और सेलिब्रिटीज 'भारत के रत्न' शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एवं राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी रतन टाटा के निधन गहरा दुख जताया है। 

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "यह बहुत दुखद है। यह देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उद्योग और औद्योगीकरण और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनका विजन अद्भुत था। मेरी यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।"

वहीं ललन सिंह ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा, "रतन टाटा का निधन बहुत दुखद है। इस देश के औद्योगिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, उन्होंने पूरे औद्योगिक जगत को एक नई दिशा दी थी..."
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static