नित्यानंद राय ने RJD-कांग्रेस पर लगाया अफवाह फैलाने का आरोप, कहा- NDA में कोई दरार नहीं

7/6/2020 12:45:56 PM

पटनाः बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के भीतर कोई दरार नहीं है।

नित्यानंद राय ने पूर्णिया जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजग बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि जैसे 2010 में विधानसभा की 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतकर राजग ने शानदार सफलता हासिल की थी, इसबार भी वैसा ही प्रदर्शन दोहराया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद-कांग्रेस को राजग के बारे में अफवाहें फैलाना छोड़कर अपने गठबंधन के भीतर आई दरार की चिंता करनी चाहिए। बता दें कि लोजपा अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि हम राज्य में सरकार का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इसका हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद से एनडीए के बीच दरार की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।

Edited By

Ramanjot