CM नीतीश ने बुद्ध पूर्णिमा पर "बुद्ध स्मृति पार्क" में की भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

5/16/2022 12:37:12 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर "बुद्ध स्मृति पार्क" में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना की। वहीं इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।


नीतीश कुमार ने कहा कि 2007 में ही यहां बुद्ध स्मृति पार्क बनाने का निर्णय लिया था, कई साल पहले ही इसे बनाया गया। महामारी में 2 साल से यहां नहीं आ पाए थे, आज फिर यहां आकर बहुत खुशी हुई। म्यूजियम भी बच्चों के लिए तैयार किया गया है, भगवान बौद्ध के बारे में हर जानकारी मिले, इसकी व्यवस्था की गई है।

वहीं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचने पर नीतीश कुमार ने कहा कि बोधि वृक्ष भी यहां लगाया गया है, सभी तरह की सुविधाएं दी गई हैं, लोग इससे काफी खुश हैं। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी यहां हुआ है।

Content Writer

Nitika