CM नीतीश ने राज्यवासियों को दीं रामनवमी की शुभकामनाएं

4/21/2021 9:10:37 AM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर राज्य एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत आवश्यक है। सभी लोग मास्क का प्रयोग करें, आपस में दूरी बनाकर रहें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।

Content Writer

Nitika