पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती आज, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

9/2/2021 3:21:58 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय को उनकी जयंती पर नमन किया।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक, अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में स्व. दारोगा प्रसाद राय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने भी उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Content Writer

Ramanjot