1857 क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती आज, CM नीतीश ने अर्पित की श्रद्धांजलि

4/23/2021 5:38:38 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नीतीश कुमार ने 1857 क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर 01 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में बाबू वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि वीर कुंवर सिंह सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। वे राजपूत समाज से थे। वो राजपूतों की उज्जैन शाखा से थे।

Content Writer

Ramanjot