झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन के निधन पर नीतीश ने जताया शोक

10/4/2020 11:01:07 AM

पटनाः झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शोक संदेश में कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनका व्यक्तित्व सहज एवं मिलनसार था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार के लोगों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। 

Ramanjot