बिहार के पूर्व राज्यपाल के निधन पर नीतीश ने जताया शोक, कहा- राजनीतिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

5/16/2021 8:29:50 PM

पटनाः बिहार के पूर्व राज्यपाल रघुनंदन लाल भाटिया के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाटिया जी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के पूर्व राज्यपाल रघुनंदन लाल भाटिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। राज्य सरकार द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।"

बता दें कि बिहार के पूर्व राज्यपाल आरएल भाटिया का कोरोना संक्रमण से शनिवार को निधन हो गया। वह 100 साल के थे। भाटिया पिछले कुछ समय से बीमार थे और कोरोना से संक्रमित होने के पश्चात वह पंजाब के अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static