मुंबई हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की मौत पर नीतीश ने जताया शोक, आश्रितों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा

6/30/2022 11:50:32 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने से बिहार के सात मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की है।

Content Writer

Ramanjot