अखिलेश यादव के बयान पर बोले बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- नीतीश कुमार को NDA में जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन...

Friday, Oct 11, 2024-04:26 PM (IST)

पटना: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा सीएम नीतीश को लेकर दिए बयान पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जैसे वरिष्ठ नेता को उनकी(जय प्रकाश नारायण) प्रतिमा पर जाने से रोका जाना प्रजातंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को उधर(NDA में) जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अब ये उनके विवेक पर छोड़ा जाना चाहिए कि वे क्या फैसला लेते हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से उनकी पार्टी का समर्थन वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत सरकार ने समाजवादी विचारक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने से ‘समाजवादियों' को रोक दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमार का राजनीतिक उदय जेपी के आंदोलन की देन है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर यह त्योहार का दिन न होता तो बांस के ब्रिगेड भी ‘समाजवादियों' को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) में जाने से नहीं रोक पाते। यादव गुरुवार रात जेपीएनआईसी पहुंचे थे और प्रवेश रोकने के लिए टिन की चादरों के पीछे मुख्य द्वार बंद करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विध्वंसक हैं। उन्हें कुछ भी अच्छा दो, वे उसे नष्ट कर देंगे। उन्होंने पहले भी हम समाजवादियों को रोका है। आज नवरात्र का नौवां दिन है, यह उत्सव का दिन है। उत्सव के दिन वे किस तरह का ‘अधर्म' कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static