हुंडई और टाटा सफारी के बाद अब रेंज रोवर में सफर करेंगे सीएम नीतीश, मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होंगी चार गाड़ियां

Wednesday, Feb 04, 2026-12:47 PM (IST)

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जल्द ही लग्जरी कार रेंज रोवर में सफर करते हुए दिखाई देंगे। यह गाड़ी पूरी तरह बुलेटप्रूफ और एडवांस हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी। मुख्यमंत्री के काफिले में कुल चार गाड़ियां शामिल की जाएंगी।

हुंडई और टाटा सफारी के बाद अब रेंज रोवर

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक हुंडई आयोनिक में सफर करते रहे हैं। वहीं पटना के बाहर लंबी यात्राओं के लिए वे टाटा सफारी का इस्तेमाल करते थे। यह गाड़ी भी बुलेटप्रूफ है, लेकिन सुरक्षा कारणों और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब रेंज रोवर खरीदी जा रही है।

रेंज रोवर में क्या होगा विशेष?

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रेंज रोवर दुनिया की सबसे सुरक्षित और हाई-टेक कारों में शामिल है। इसमें बुलेटप्रूफ सुरक्षा के साथ कई एडवांस फीचर्स होंगे, जो बड़े नेता लंबे सफर और हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल करते हैं। बिहार सरकार की ओर से चार गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए उठाया जा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static